तिलहर में दिनदहाड़े चोरी: कंप्यूटर सेंटर की खिड़की तोड़कर 7 कंप्यूटर, लैपटॉप और बैटरियां ले गए चोर

0 min read


तिलहर/शाहजहांपुर
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर बुजुर्ग उर्फ मोहद्दीपुर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने अवनीश कुमार कुशवाहा के कंप्यूटर सेंटर को निशाना बनाते हुए पीछे की खिड़की (विंडो) तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोर सेंटर से 7 कंप्यूटर, 1 लैपटॉप और 2 बैटरियां चोरी कर ले गए। चोरी का पता चलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours