गंगा में नहाने गए युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग। अपनी ननिहाल में आया था किशोर

1 min read

शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र में राम गंगा में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कर रही है, लेकिन गंगा में पानी अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चल पा रहा है। बेटे के इंतजार में परिवार के लोगों की आंखे पथरा गईं हैं। बरेली के ढका निवासी सरला का 12 वर्षीय बेटा शनी गंगा में डूब गया। शनिवार को शनी परौर थाना क्षेत्र के गांव तलिकापुर अपनी ननिहाल में माँ के साथ आया था। बताया जा रहा है कि शनी अजय और अभिषेक के साथ मछली पकड़ने गया था. गहरे पानी में चले जाने से एक किशोर डूब गया जबकि दो किशोर किसी तरह बाहर निकल आए। पुलिस ने कई किलोमीटर किशोर की तलाश की। कई किलोमीटर गोताखोरों ने किशोर की तलाश की। लेकिन अभी तक शनी का पता नहीं चला है। बेटे की याद में मां सरला व परिवार बालों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना कार्यवाहक सुरेश कुमार ने बताया की किशोर की तलाश में गोताखोर की मदद से पुलिस लगी हुई है। अभी सुराग नहीं लगा है

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours