कंचन यादव बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में खुशी

1 min read


समाजवादी पार्टी से जुड़ी कंचन यादव को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
कंचन यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि कंचन यादव संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद कंचन यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही।
वहीं, समर्थकों का कहना है कि कंचन यादव की सक्रियता और मेहनत से समाजवादी महिला सभा को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
कंचन यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours