पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

नमस्कार, आप देख रहे हैं आज की बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक अहम खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुरवा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उन्नाव की पुरवा पुलिस ने आज 22 सितंबर को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय दुष्कर्म के आरोपी परवेश उर्फ अट्टू को गिरफ्तार कर लिया। परवेश, जो पुरवा कस्बे के मोहल्ला दलीगढ़ी का रहने वाला है, उसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर से धर दबोचा।
​पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर मुकदमा अपराध संख्या 318/26 के तहत बीएनएस (BNS) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। लेकिन पीड़िता के बयान और पुलिस विवेचना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए धाराओं में बढ़ोत्तरी की गई है। अब आरोपी पर BNS की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(M)/6 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी परवेश उर्फ अट्टू का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर साल 2005 से लेकर अब तक 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गुंडा एक्ट, चोरी और अन्य संगीन मामले शामिल हैं।
इस गिरफ्तारी को उप-निरीक्षक राघवेन्द्र अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार की टीम ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्नाव से जुड़ी बाकी तमाम खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

संवाददाता-हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours