कोतवाली सदर पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर लगाम कसते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

1 min read

उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। कोतवाली सदर पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर लगाम कसते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक 32 बोर की रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।
पूरा मामला उन्नाव के थाना कोतवाली सदर इलाके का है। 21 सितंबर को सिविल लाइंस के रहने वाले गार्गीशंकर मिश्रा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद धाराओं में इजाफा किया।
​पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने असली आरोपी की पहचान 46 वर्षीय हेमंत सिंह के रूप में की, जो मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला है और फिलहाल उन्नाव के मौहारी बाग इलाके में रह रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, इंस्पेक्टर चंद्र कांत मिश्र की टीम ने आज आरोपी हेमंत सिंह को उसके घर से धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की एक अवैध रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट (3/25 A) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

संवाददाता-हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours