चंदा चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा कमालगंज, कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा में केंद्र सरकार पर तीखा हमला

1 min read


कमालगंज /फर्रुखाबाद भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा कमालगंज में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर ‘सद्बुद्धि यात्रा’ निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “चंदा चोर, गद्दी छोड़” के गगनभेदी नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
यात्रा का नेतृत्व प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना राठौर और जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला देवी ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसी के विरोध में सद्बुद्धि यात्रा निकालकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर नारे लगाते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस दौरान “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “सलमान खुर्शीद जिंदाबाद”, “लुईस खुर्शीद जिंदाबाद” तथा “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” के नारों से माहौल कांग्रेसमय हो गया।
कार्यक्रम में भोजपुर विधानसभा एवं जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यात्रा के समापन पर नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours